शपथ ग्रहण के अवसर पर लोगों को संबोधित करते डॉ चन्र्दकांत त्रिपाठी।-सोशल मीडिया।
नरायनपुर। भारत विकास परिषद नरायनपुर की डॉ. पूनम सिंह दूसरी बार अध्यक्ष बनीं। रविवार देर रात स्वामी विवेकानंद पार्क शेरपुर में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में डॉ. पूनम सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिव जायसवाल को सचिव और अशोक केसरी को लगातार तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने वंदे मातरम और गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व अध्यक्ष राम आसरे सिंह ने शाखा के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रेमशीला पटेल, निर्मला पटेल और सुमन सिंह को प्रांत गतिविधि संयोजक गिरीश गुप्ता ने सदस्यता की शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. पूनम सिंह (अध्यक्ष), शिव जायसवाल (सचिव) और अशोक (कोषाध्यक्ष) समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संवाद