शृंगार बाद श्री पंचमुखी महादेव का भव्य स्वरुप।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार को बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव का 180 के फूलों से महादेव का शृंगार किया गया। सुबह पुजारी विपिन कुमार ने सुगंधित फूलों से महादेव का शृंगार किया। श्रद्धालुओं ने महादेव को फ्रूटी चढ़ाई। आरती के बाद दर्शन के लिए भक्तों का पूरे दिन तांता लगा रहा। इस अवसर पर महिला मंडल की तरफ से सत्संग हॉल में शाम को भजन और कीर्तन किया गया।
उधर कदमतर (कसरहट्टी) स्थित हरिकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर परी भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व सुबह विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे से भंडारे के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार, लव कुमार, श्याम बाबू, श्रीकिशन कसेरा (सभासद प्रतिनिधि), सुनील कुमार केसरवानी समेत सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।