फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डाउन दून एक्सप्रेस 4 और मुंबई में 3 घंटे विलंब से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और कोहरे ने हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। अप और डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को डाउन दून एक्सप्रेस 4 तो मुंबई मेल 3 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर आई। दून एक्सप्रेस शाम चार बजे के बजाय रात आठ बजे आई। वहीं मुंबई मेल दोपहर पौने तीन बजे के बजाय शाम छह बजे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली साबरमती-पटना स्पेशल सवा घंटे, भागलपुर -आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब रही। वहीं हल्दिया आनंद विहार एक घंटे जबकि चार्रलापल्ली - रक्सौल सवा 5 घंटे, मुंबई - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सवा 2 घंटे विलंब रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली धनबाद स्पेशल दो घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे देर रही। वहीं कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल फेयर 15 घंटे, दिल्ली -गया स्पेशल डेढ़ घंटे, आनंद विहार जय नगर स्पेशल एक घंटे, मुजफ्फरपुर - एसएसएस हुब्बली स्पेशल और बरौनी -बांद्रा टर्मिनस 3 घंटे विलंब रही। वहीं गंगा सतलूज और मगध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं हजरत निजामुद्दीन - पटना स्पेशल 2 घंटे, मुजफ्फरपुर-वोस्को डी गामा स्पेशल सवा 5 घंटे लेट रही। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकि कारणों से ट्रेनें विलंब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें