39वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित दंगा नियंत्रण अभ्यास प्रतियोगिता में शामिल पीएसी के जवान । स्रोत-
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी में बृहस्पतिवार को सर्वश्रेष्ठ दंगा नियंत्रण अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को प्रथम व मेजबान 39वीं वाहिनी को द्वितीय स्थान मिला। दंगा नियंत्रण अभ्यास प्रतियोगिता मेें पांच पीएसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। 39वीं वाहिनी पीएसी के बड़े परेड ग्राउंड में प्रतियाेगिता कराई गई। इसमें दंगा होने पर उनको रोकने के लिए की जाने वाली कार्रवाई को प्रदर्शित किया गया। इसमें बलवा करने का दृश्य तैयार किया गया। दंगाईयों को रोकने के लिए जवानों ने कार्रवाई की। निर्णायक मंडल ने 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को 85 नंबर देकर प्रथम व मेजबान 39वीं वाहिनी 84 नंबर देकर द्वितीय स्थान घोषित किया। इस दौरान सेनानायक नैपाल सिंह, उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी प्रमोद यादव, विनोद दूबे सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, विनय कुमार रहे।