फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में न बरतें लापरवाही

Wed, 30 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मंगलवार को कामधेनु एवं मिनी कामधेनु व कामर्शियल लेयर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त ने अपर निदेशक पशुपालन को निर्देशित किया कि वे मंडल के तीनों जिलों में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तत्परता बरतेें तथा यह सुनिश्चित करें कि कामधेनु, मिनी कामधेनु व कामर्शियल लेयर योजना के लक्ष्य ससमय प्राप्त किए   जा सकें। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के एलडीएम को निर्देशित किया कि वे नियमानुसार पशु पालन विभाग की योजनाओं में लाभार्थियों के प्रार्थना पत्रों को ऋण के लिए स्वीकृत करें तथा शासन के निर्देशानुसार पात्र लाभार्थियों को को समय से ऋण उपलब्ध कराएं ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आ सके। आयुक्त ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता क्षम्य नहीं होगी, दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में आयुक्त ने कामधेनु एवं मिनी कामधेनु व कामर्शियल लेयर योजना के लंबित प्रकरणों पर योजनावार, जनपदवार व बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परस्पर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारण कराएं ताकि लाभार्थी को अनावश्यक परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन


आयुक्त ने समीक्षा में पाया कि मिर्जापुर में पांच लक्ष्य के विपरित पांचों इकाईयों द्वारा लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई हैं और सभी इकाईयां कार्यरत हैं। आयुक्त ने समीक्षा में पाया कि कुक्कुट विकास में मिर्जापुर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है तथा भदोही व सोनभद्र में भी अच्छी उपलब्धि है। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, अपर निदेशक पशुपालन, एलडीएम, लाभार्थीगण व अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें