मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव को संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिले भर में थाने की पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई।
कटरा कोतवाल राजेश कुमार,उप निरीक्षक हरिकेश राम, संतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लालडिग्गी, इमामबाड़ा, केबीपीजी कॉलेज रोड मुसफ्फरगंज, टेढ़ीनीम, बूढ़ेनाथ बाबा रोड, गुरहटी चौराहा, तुलसी चौक, डंकीनगंज, मुकेरीबाजार, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड होते हुए गणेशगंज, संगमोहाल में गश्त किया। लालगंज थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया, एसआई राकेश सिंह, इन्दूभूषण मिश्र, दयाशंकर ओझा, सुनील कुमार द्वारा पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लहंगपुर, कस्बा बाजार लालगंज, दुबार कलां, पतार कलां, अंधिया , देवरी कटैया , रैकल , कोठी खुर्द में गश्त किया। थानाध्यक्ष अहरौरा संजय कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ग्रामसभा खोराड़ीह, चित विश्राम, प्राथमिक विद्यालय खोराडीह, सेमरा बरहो, प्राथमिक विद्यालय सेमरा बरहों, खटखरिया, कंपोजिट विद्यालय खटखरिया में फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन किया गया । रूट मार्च/एरिया डॉमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया।