फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मालिक के परिवार को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता

विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड बादल जहरीले कोबरा को मार कर घर से दूर ले जाता हुआ फोटो, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की देर शाम राणा सिंह के घर की चहार दीवारी के अंदर कोबरा सांप निकल गया।
विज्ञापन

उनके पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड बादल परिवार को बचाने के लिए सांप पर टूट पड़ा। कोबरा सांप को पकड़ कर खेत में खींच कर ले गया। जहां सांप और कुत्ते की 10 मिनट तक लड़ाई चली। कुत्ते ने सांप को मौत के घाट उतार दिया। लड़ाई के दौरान सांप ने कुत्ते को कई जगह डंस लिया।
विज्ञापन

इस कारण उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़ाई के दौरान बादल के अलावा एक और कुत्ता भी है। बादल ने सांप को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

घायल सांप को मारने के कुछ देर बाद बादल की मौत हो गई।
राणा सिंह और आशीष सिंह ने कुत्ते को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें