फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ससुराल से घर लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर समोगरा के पास हादसे में मृत चंद्रिका प्रसाद पांडेय के परिजन।  स - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
मिर्जापुर। करनपुर समोगरा गांव के पास सोमवार की देर रात पत्नी वीनू पांडेय (40) के साथ ससुराल से घर लौट रहे पति चंद्रिका प्रसाद पांडेय (45) की बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद पांडेय (45) ट्रक चालक थे। सोमवार की सुबह पत्नी वीनू पांडेय (40) के साथ बाइक से अपने ससुराल मध्य प्रदेश के सीधी गए थे। देर रात 10 बजे वह घर लौट रहे थे। करनपुर समोगरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन सहित भाग गया। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है। देेहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हैं। हादसा करने वाले वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें