डा. शलभ मालवीय
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। आजकल देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है। इस बीमारी में जो लक्षण देखे जाते हैं, उनसे सर्दी, खांसी, जुकाम और बहुत तेज बुखार आना भी शामिल है। इसमें सूखी-खांसी का लक्षण बहुत आम है। सूखी खांसी में बलगम बाहर नहीं आता। इसमें गले में कफ जमा होता है। डा. शलभ मालवीय ने बताया कि खांसी-जुकाम और फ्लू का साइड इफेक्ट होता है। बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होती रहती है। इससे गले में बलगम भी जम सकता है।
कफ से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस और शहद मिलाकर सेवन करने से छाती और गले में जमे कफ से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नींबू में सिट्रिक अम्ल होता है, जो कफ को नष्ट करने में उपयोगी होता है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसे थोड़ा गर्म करें, फिर इसका सेवन करें। पांच-छह काली मिर्च लेकर उन्हें बारीक पीसें, फिर एक गिलास पानी में यह मिश्रण डालें और इसे अच्छी तरह गर्म करें। जब यह गुनगुना ठंडा हो जाए, तो इसका सेवन करें। इससे छाती और गले में जमे कफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। समस्या न जाए तो डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराएं।