फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरीडोर के लिए खरीदी जमीन पर किसी भी हाल में दुकान न लगाएं : डॉ. मुथुकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने सोमवार को विंध्य कॉरिडोर परियोजना की प्रगति के साथ निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉरिडोर के लिए खरीदी गई जमीन पर लगी दुकानों को देखकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि किसी भी हाल में कॉरिडोर के लिए खरीदी गई जमीन पर दुकानें न लग पाए। उन्होंने कार्य परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया कि 15 फरवरी तक कॉरिडोर का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि विंध्य क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। सोमवार को विंध्याचल पहुंचे मंडलायुक्त ने विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य की प्रगति को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें