जमालपुर/अदलहाट। आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को थाना परिसर में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अजय कुमार सिंह ने चौपाल लगाकर प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने का पाठ पढ़ाया।
डीएम ने प्रत्याशियों को बताया कि सरकारी भवनो पर पोस्टर लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है। निजी मकानों पर मकान मालिक की सहमति से ही पोस्टर लगा सकते है। समस्या होने पर किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने का अधिकार नहीं। डीएम ने किसी मामले पर उच्चाधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देने का निर्देश दिया। कहा। जिलाधिकारी थानाध्यक्ष के कार्रवाई पर असंतुष्ट दिखे। थानाध्यक्ष को शस्त्रो को थाने में तुरंत जमा कराने, अराजक तत्वो पर 107/116 की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर को भीतर करने और अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। आचार संहिता का कडाई से पालन करने को प्रत्याशियो से कहा। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शराब वितरण करने वाले प्रत्याशियो पर रासुका का कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने कहा प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को किसी प्रकार का लालच, प्रलोभन और दावत पार्टी नहीं दी जाएगी। यदि शिकायत मिली तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह,सीओ चुनार सुशील कुमार यादव,बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुजीत सिंह, नरसिंह चौहान, रविप्रकाश त्रिपाठी ईत्यादि लोग मौजूद रहे। अदलहाट, थाना अदलहाट परिसर में शनिवार को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने एवं तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने लोगों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।