फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: देशभक्ति गाने पर थिरक रही नन्ही बच्ची संग झूमीं डीएम दिव्या मित्तल, वायरल हो रहा है वीडियो

Thu, 24 Aug 2023 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद नन्ही बच्ची देशभक्ति के गाने पर थिरक रही थी। मंच पर मौजूद मिर्जापुर की डीएम खुद को रोक नहीं सकीं। वो बच्ची के पास पहुंची और बैठकर साथ में डांस करने लगीं। उनका वीडियो वायरल है। 
विज्ञापन
बच्ची के साथ डांस करतीं मिर्जापुर की डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल अपने फैसलों और कार्यशैली को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। गुरुवार को डीएम दिव्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वो स्टेज पर एक नन्ही सी बच्ची के साथ झूम रही हैं। बच्ची देशभक्ति के गाने पर थिरक रही थी। मंच पर मौजूद डीएम खुद को रोक नहीं सकीं।

विज्ञापन


वो बच्ची के पास पहुंची और बैठकर साथ में डांस करने लगीं। बच्ची डांस के स्टेप करती नजर आई तो कभी डीएम बच्ची के डांस स्टेप को फॉलो करतीं नजर आईं। डीएम का ये अंदाज देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर ताली बजाई। जिलाधिकारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद खुशी से उछल पड़ीं मिर्जापुर की डीएम, लगाए भारत माता के जयकारे

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बेहद खुश डीएम

दरअसल, बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में लहंगपुर ग्राम पंचायत मेरा गांव-मेरा गौरव व चौपाल कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की। चौपाल में बैठीं जिलाधिकारी ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कमेंट्री मोबाइल फोन को ध्वनि विस्तारक यंत्र में लगाकर खुद सुनने के साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों को भी सुनाया।

विज्ञापन

बच्ची के साथ डांस करतीं मिर्जापुर की डीएम - फोटो : अमर उजाला
चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर जैसे ही लैंडिंग की, वे खुशी से झूम उठीं। उन्होंने खुशी में मंच पर वंदे मातरम व भारत माता जय के नारे लगाए।  इसके बाद देशभक्ति गाने बजने लगे तो मंच पर आई बच्ची के साथ डीएम खुद भी डांस करने लगीं। डीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जमकर तारीफ की जा रही है।


विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मिर्जापुर का पानी प्रयागराज की नहर में छोड़े जाने पर अफसरों पर भड़क गईं थी। किसानों के सामने ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों की क्लास लगा दी थी। 



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें