फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया आकस्मिक शैल्य कक्ष का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बृहस्पतिवार को मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी के सामने बने आकस्मिक शैल्य कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद डीएम ने मंडलीय अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शैल्य कक्ष का उद्घाटन होने के बाद प्रभारी एसआईसी डा. एसके सिन्हा ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में आने वाले घायलों को ऊपर ओटी में न भेजकर इमरजेंसी के सामने ही आपरेशन आदि किया जाएगा। इससे संक्रमण न फैलने का खतरा कम होगा। इसके लिए आकस्मिक शैल्य कक्ष में अत्याधुनिक उपकरण को रखा गया है। उद्घाटन के बाद डीएम ने नए स्थान पर बने फीवर हेल्प डेस्क को देखा और प्रभारी एसआईसी के कार्यों की सराहना की। इसके बाद स्वाब सैंपल वाले स्थान और आरटी-पीसीआर लैब को देखा। ट्रामा सेेंटर में बने आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था को जाना। सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डा. ओपी तिवारी, डा. सुनील सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें