पटेहरा। विकास कार्यों के प्रति लापरवाह रहे ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को परियोजना निदेशक ने फटकार लगाई। पीडी ने बृहस्पतिवार को पटेहरा ब्लाक सभागार में ग्राम पंचातवार विकास कार्यों की समीक्षा की। पीडी ऋषिमुनी उपाध्याय ने मनरेगा में मजदूरों की संख्या कम होने व विकास कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सचिव विद्यानंद सिंह, नसरुद्दीन, धीरज यादव, अरुण शुक्ला को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधारने की चेतावनी दी।
पीडी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत चयनित 15 गांवों में राजवित्त, चौदहवां वित्त की ओर से तीन वर्ष पहले हुए विकास कार्यों की सूची व फोटो पांच दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि यह सूची सभी सचिवों से एक वर्ष से मांगी जा रही है, अब अगर 5 दिन के अंदर नहीं दिया तो क्षम्य नहीं होगा। समीक्षा के दौरान वर्ष 2016-17 के अधूरे आवासों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जिस गांव में आवास अधूरे हैं, वहां प्लस की सूची में आवास नहीं दिए जाएंगे। समीक्षा के दौरान बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र, समस्त सचिव व तकनीकि सहायक उपस्थित रहे।