फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला राफ्टिंग टीम को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा निर्मलीकरण जागरूकता अभियान के तहत गोदावरी से गंगा के रास्ते वाया प्रयागराज गंगा सागर के लिए 2500 किमी की यात्रा पर निकली बीएसएफ की महिला राफ्टिंग टीम बृहस्पतिवार को सुबह फतहां घाट पहुंची। यहां जिला गंगा सेवा समिति के संयोजक डीएफओ अरविंद राज मिश्र ने टीम का स्वागत किया। बाद में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने टीम को गंगा सागर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इससे पहले विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मोर्चाघर स्थित हेड पोस्ट आफिस से नगर में प्रभात फेरी निकाली। रैली में काफी संख्या में शामिल स्कूली बच्चे स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा से जुड़ी तख्तियां लिए हुए चल रहे थे। फतहां घाट पहुंचे बच्चों ने नुुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों से गंगा को स्वच्छता और निर्मल बनाए रखने की अपील की। डीएम ने गंगोत्री से गंगा सागर के लिए 2500 किमी की यात्रा पर निकली बीएसएफ की महिला राफ्टिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें