फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन के नीचे दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। धान की भूसी लादकर जा रहा डीसीएम बृहस्पतिवार की रात बेला जंगल के पास असंतुलित होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन




मझिलीपुर से डीसीएम चालक धान की भूसी लादकर ज्ञानपुर जा रहा था। बेला जंगल में डीसीएम असंतुलित होकर पलट गया। इस बीच वाहन पर सवार मजदूर विशाल (30) निवासी ज्ञानपुर भदोही की डीसीएम के नीचे दबकर मौत हो गई। वाहन पटलने पर चालक फरार हो गया। चीख पुकार पर राहगीरों ने मदद करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें