लालगंज। क्षेत्र के रेजकारी गांव में तीन दिन पहले जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्धा की बुधवार की रात को मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई।
क्षेत्र के रेचकारी गांव में चार जून को पट्टीदारों में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घायल दुखनी देवी (65) , कलेक्टर (22), पार्वती (40) को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवकुमार और अभिनंदन की तहरीर पर रामकरन, अयोध्या प्रसाद, राकेश, रामबाबू, श्याम बाबू, जसवंत आदि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया। इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में दुखनी देवी की बुधवार की रात मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लालगंज राम नरायन राम ने बताया कि जमीन विवाद में एक पक्ष पर छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वृद्धा की मौत होने पर इन सभी लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।