फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एएसपी ने डाला जेल पर छापा

Thu, 25 Dec 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियाें ने बुधवार की दोपहर जिला जेल पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान अधिकारियाें ने बैरक, भोजनालय समेत अन्य स्थानाें को खंगाला।
विज्ञापन


साथ ही बैरकाें में बंद महिला व पुरुष बंदियाें से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के नेतृत्व में

 अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी बुधवार की दोपहर जिला कारागार जांच करने पहुंचे। अधिकारियाें द्वारा छापेमारी करने से जेल में हड़कंप मच गया। बैरकाें में बंद बंदी अपनी - अपनी व्यवस्था बनाते हुए शांत बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर पहुंचते ही डीएम की मौजूदगी में पुलिस कर्मियाें ने जेल के बैरकाें को बारीकी से खंगालते हुए छानबीन की। इस दौरान भोजनालय को भी देखा।

पेयजल की व्यवस्था समेत बंदियाें के रहन सहन की जानकारी ली। बैरकाें में बंद बंदियाें से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें