फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल परियोजना के कार्यों में अब तक हुई प्रगति की जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान किसी भी कार्यदायी संस्था के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन की प्रगति से अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे के माध्यम से उन्हें अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक नल पहुंचाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हैं। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि बारिश शुरू होने से पहले अधिक से अधिक कार्यों को पूर्ण कराते हुये घरों में कनेक्शन दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराएं। बिना किसी पूर्व सूचना के तालर ग्राम समूह परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी से पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अहुंगी कला एवं महादेव परियोजना में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को को विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया। अहुंगी कला परियोजना में एनएच की जमीन को लेकर विवाद होने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल मामले का निस्तारण करें। कार्यदायी संस्था मल्टी अर्बन एवं जीवीपीआर द्वारा एक भी गांव संतृप्त नहीं करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या व मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं। बैठक में मानिकपुर, लेडुकी, दाती, महुवारी कला ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मिथिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम संदीप कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें