मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में रविवार को पंचायत राज दिवस पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत हुए जिला पंचायत को प्रदेश सरकार का प्रशस्ति पत्र सौंपा। जिला पंचायत के अध्यक्ष राजू कन्नौजिया को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र सौंपा।
इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले का चयन किया गया है। इसके लिए मिर्जापुर जिला पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया को प्रदान किया। इस अवसर पर कश्मीर में प्रधानमंत्री के पंचायती राज दिवस कार्यक्रम पर हुए संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, धनंजय पांडेय प्रतिनिधि सांसद राज्य सभा, विष्णु सिंह, अजय सिंह यादव, शिवशंकर चौबे, पार्थ सिंह, प्रिंस सिंह, कल्लू, राममनोहर यादव, राकेश कुमार पंकज, आशा देवी श्रीमती राधिका देवी, संजय सिंह गहरवार, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया, डीपीआरओ अरविंद कुमार, इंद्रभान सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह अवर अभियंता एवं जिला पंचायत सदस्य व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन बिंदुओं पर हुई चर्चा
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में जिला के विकास के लिए नौ बिंदुओं को शासन की ओर से भेजा गया है। इसमें कम से कम तीन बिंदुओं पर जिला पंचायत को कार्य करना है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने जल, वन, सफाई व पोषण तथा सुशासन जैसे बिंदुओं पर जिला पंचायत सदस्यों के साथ चर्चा की। इन बिंदुओं को जिला पंचायत की बैठक में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया व अन्य थे।