फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रसोईकक्ष में अंधेरा देख नाराज हुईं जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के पिपराडांड़ प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। विद्यालय की रसोई में अंधेरा होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी और बल्ब लगवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कक्षा तीन व चार में पहुंचकर छात्रों से हिंदी व गणित के सवालों को पूछा। कक्षा चार में जिलाधिकारी ने बच्चों से गुणा, भाग लगवाकर गणित के बारे जानकारी लीं, तो कक्षा दो के छात्रों से हिंदी की किताब पढ़वाकर गुणवत्ता परखीं।
जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। अतः इन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करते हुये निपुण बनाया जाय। इसके बाद जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम के स्टोर में पहुंचकर रखे गये सरसो के तेल, मसाला व अन्य खाद्य सामग्री को जांच कर गुणवत्ता को देखा। जिलाधिकारी ने बगल के कक्ष में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के बारे में भी जानकारी हासिल कीं। निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय में 166 नामांकित छात्रों में से 147 उपस्थित रहे। उन्होंने पिपराडाढ़ में ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र को भी देखा तथा मौके पर उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी से कहा कि प्राथमिक विद्यालय से आंगनबाड़ी के बच्चों को नये भवन में शिफ्ट किया जाय, ताकि उस कक्ष में प्राथमिक विद्यालय का क्लास चलाया जा सके।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 163 नामांकित छात्रों में से 132 छात्र उपस्थित पाये गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने खाली जमीन की लेखपाल के द्वारा नाप कराकर ग्राम प्रधान से उस खाली जमीन पर एक और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों में खाली जमीनों पर फूल पत्तियां लगाने तथा साफ सफाई के भी निर्देश किया। इस अवसर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, बिमलेश कुमार पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें