फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का जिला स्तरीय कमेटी करेगी निवारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस वर्ष कोरोना के चलते कक्षा एक से लेकर कक्षा 11 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का आदेश दिया गया है। प्रोन्नत करने के दौरान जो भी दिक्कतें आएंगी। इसके लिए बोर्ड ने कहा है कि जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी।
विज्ञापन

इस वर्ष कोविड-19 के चलते पहले तो कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का आदेश दिया गया। शासन से निर्देश है कि प्रोन्नत करने के दौरान कोई दिक्कत आती है तो मामले को सुना जाएगा और तीन दिनों के अंदर निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। इसके क्रियान्वयन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक को जवाबदेह बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें