फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-साइकिल भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पटेवर गांव के सामने नहर पर रविवार की रात को बाइक व साइकिल में भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी रामाश्रय कोल (40) अपने साथी नखड़ू कोल (30) निवासी पचोखर के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेवर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। इसमें साइकिल सवार और बाइक सवार कुल चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार राजकुमार कोल (38) और संदीप (17) निवासी दुबार अमदहा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने सबको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें