मेवाराम, जिला उद्यान अधिकारी।-संवाद।
मिर्जापुर। औद्यानिक क्षेत्र के विकास के लिए जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम आठ सितंबर को इस्राइल जाएंगे।
इनके साथ जॉइंट डायरेक्टर लखनऊ डॉ. राजीव वर्मा व डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ कौशल कुमार नीरज भी जाएंगे। देश में बुंदेलखंड सूखा क्षेत्र है। इस्राइल भी सूखा क्षेत्र है। बावजूद इसके नई-नई तकनीक को अपनाकर इस्राइल उद्यान के क्षेत्र में अग्रणी है।
अधिकारी ऐसे तकनीकों का अध्ययन कर अपने देश में सूखे जैसी विपरित परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने देश में विशेष रणनीति तैयार कर इस्राइल की तर्ज पर यहां भी औद्यानिक विकास के क्षेत्र में काम किया जाएगा।
उद्यान अधिकारी मेवाराम छह सितंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर आठ सितंबर को विमान से इस्राइल जाएंगे। वहां पर आठ से 19 सितंबर तक भ्रमण रहेंगे।
इसी दिन शाम को अधिकारियों की टीम स्वदेश लौट आएंगे। संवाद