अदलहाट स्थित लालता प्रसाद महिला महाविद्यालय के सामने वाले मैदान में चार जनवरी को भाजपा पिछड़ा वर्ग का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह होंगे।
रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में किया गया। इनके साथ चुनार विधायक अनुराग सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, जिला महामंत्री हरि शंकर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, प्रणेश प्रताप, हर्षित सिंह, अमित कुमार सिंह आदि भी थे। संवाद