मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में शानिवार को ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति की शनिवार को बैठक हुई। कहा कि कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम कराया जा रहा है। इससे नाराजगी है।
ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पियूष दुबे ने कहा उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद आयुक्त के आदेश के क्रम में फार्मर रजिस्ट्री व फैमिली आईडी के कार्य लेखपाल डैश बोर्ड से संबंधित है। विडंबना यह कि लेखपालों की व्यस्तता का हवाला देकर राजस्व विभाग का कार्य ग्राम पंचायत सचिवों से कराया जा रहा है।
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा सचिवों से मनरेगा योजना की ऑडिट अथवा वित्त आयोग के ऑडिट में भय का वातावरण पैदा कर उनका दोहन किया जा रहा है। दिनेश कुमार, अध्यक्ष श्याम धर तिवारी आदि ने अपने विचार रखे। संवाद