फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वर्ष 2017 के बाद से नाले की सफाई नहीं होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। चुनार भाजपा विधायक ने शुक्रवार को जमालपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय से गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक अनुराग सिंह ने नाले की सफाई न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 में नाले की अंतिम बार सफाई कराई गई थी। इसके बाद अब तक सफाई नहीं हुई, जिससे महाविद्यालय परिसर के पास गंदा पानी जमा हो गया है। सहायक अभियंता एके सिंह ने जानकारी दी कि महाविद्यालय का कुल क्षेत्रफल लगभग साढ़े आठ हजार वर्ग फीट होगा। भवन के पीछे की ओर कक्षाओं और आगे की ओर प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की जाएगी। छात्र-छात्राओं और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी रहेगी। विधायक ने हर हाल में वर्ष 2026 के अंत तक निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य 11.43 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, आलोक सिंह, नवीन पांडेय, दिनेश सिंह, नरसिंह चौहान, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें