फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर पर भी कर सकते हैं खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच

विज्ञापन
चुनार के पीडीएनडी इंटर कालेज में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी देते विशेषज्ञ, स्रोत सोशल
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार के पीडीएनडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन के लिए वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करना बताया। कहा कि मिलावट की जांच घर पर भी की जा सकती है। प्राचार्य राजकीय पी जी कॉलेज उमरिया (विशेषज्ञ रसायन विज्ञान) डा. सूबेदार यादव ने प्लास्टिक के विभिन्न प्रकारों के बारे में पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा दिया। प्लास्टिक का प्रयोग करने और फेंकने पर क्या समस्या आती है, ये बताते हुए इससे बचने के उपाय भी बताए गए। पॉलिथीन से बचने के लिए बहुत से विकल्प भी बताये। विशेषज्ञ प्रमोद मिश्रा नैनी ने दूध में पानी की जांच लैक्टो मीटर की सहायता से करना बताया। सरसों तेल, हल्दी, लौंग इलायची, पिसी मिर्च, जीरा,देशी घी, अरहर की दाल, मूंग की दाल, खड़ी हल्दी,बर्फी में मिलावट की जाँच करने का प्रायोगिक प्रदर्शन कर बच्चों को दिखाया। योग विशेषज्ञ शिव राम शर्मा ने स्वस्थ रहने के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञ डाॅ. जयपी राय ने पर्यावरण को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डाॅ. एसके गोयल व अन्य ने स्वस्थ रहने के लिए मिलेट्स के उपयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि चुनार नगर पालिका के अध्यक्ष मंसूर अहमद व चुनार के एसडीएम राजेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवृक्ष ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के कार्यक्रम विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में फरहान प्रथम
मिर्जापुर। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में फरहान अख्तर प्रथम, रौशनी द्वितीय, विकास मौर्य तृतीय, विकास कुमार व अनिकेत राणा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अक्षत श्रीवास्तव प्रथम, शनि द्वितीय, प्रिया तृतीय, सुहानी शर्मा एवं निधि कुशवाहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। समाचार पत्र पत्रिकाओं की कतरन प्रतियोगिता में नमन शर्मा प्रथम,प्रियांशी यादव द्वितीय,सपना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें