फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डीजल बिक्री का भंडाफोड़

Wed, 30 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मिलावटी डीजल
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसडीएम चुनार वागीश शुक्ला के निर्देशन में आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को जमालपुर के छोटा मिर्जापुर में मिलावटी और अवैध डीजल व पेट्रोल की बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से 30 ड्रम में छह हजार लीटर अवैध डीजल समेत डीजल बनाने का उपकरण बरामद किया। साथ ही एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया। छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। 
  जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जमालपुर क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर में कुछ लोगों द्वारा मिलावटी डीजल और पेट्रोल बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को सूत्रों से जानकारी होने पर एसडीएम चुनार वागीश शुक्ला से बात करने के बाद एआरओ पारस पाल, एआरओ रामश्रृंगार वर्मा और आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, एसओ पंकज यादव और चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर मय फोर्स छापा मारा।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान निजामुद्दीन निवास मुक्तार पुत्र रतीउल्ला मिलावटी डीजल बनाते हुए मिला। वहीं धारा का गणेश प्रसाद पुत्र गुलाब चंद्र और राम नगर वाराणसी का टोनी सिंह पुत्र राम सिंह मौके से भाग निकले। एसडीएम चुनार ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी कंचन वर्मा को दी। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद चुनार थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन

  एसडीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान 30 ड्रम में छह हजार लीटर डीजल, 28 खाली ड्रम, छह तेल निकालने वाले उपकरण, एक होंडा जेनरेटर, पांच और दस लीटर का नपना और 20 लीटर का जरकेन बरामद किया गया। एसडीएम और आपूर्ति विभाग की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुगलसराय स्थित डिपो से ड्राइवर पेट्रोल और डीजल लेकर चलते हैं, ऐसे ही वाहनों से तेल को चोरी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें