सीखड़। ग्राम पंचायतों में भले ही सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लेकिन वे सफाई करते नहीं दिखते। गांव व गलियों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के अंबार लगा है।
सीखड़ विकास खंड में कुल 75 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। विद्यालय के अगल-बगल भी कूड़े करकट लगा है। जबकि खैरा गांव में दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लेकिन सफाई नहीं होती। खैरा प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इंग्लिश मीडियम स्कूल खैरा की प्रधानाध्यापिका रेखा सिंह का कहना है कि गांव में भले ही सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। पर काम पर नहीं आते। एडीओ पंचायत रामनरेश ने बताया कि खैरा गांव में दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। प्रत्येक दिन गांव व गलियों की सफाई के साथ-साथ सभी विद्यालय की सफाई होती है। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत है कि ऐसा नहीं होता है।