फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय मजदूर के दूधमुहे बच्चे को लेकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के बाहर सो रहे मजदूर के पांच माह के बच्चे को मंगलवार की भोर में बाइक सवार दो बदमाश उठा ले गए। बच्चे की मां ने कुछ दूर तक पीछा किया, पर बाइक सवारों को नहीं पकड़ सकी। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी चंदन पत्नी और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में रहकर रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। चंदन को आठ बच्चे हैं। इसमें निशा और बिंदी की शादी हो चुकी है। छह बच्चे अर्जुन, नेहा, गुट्टूर, देवा, काशी और आशिक को साथ रखे हुए है। सोमवार की रात वह खाना खाकर बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में शौचालय के पास सोया था। उसकी पत्नी फिटकरी देवी अपने पांच माह के पुत्र आशिक और अन्य बच्चों के साथ सोई थी। भोर में तीन बजे बाइक से आए दो युवकों में से एक ने पांच माह के आशिक को गोद में उठाया और बाइक से भागने लगे। इस दौरान चंदन की पत्नी फिटकरी की नींद भी खुल गई। बच्च को उठाकर ले जाता देख वह बाइक सवारों के पीछे दौड़ पड़ी। हालांकि तब तक बाइक सवार काफी दूर भाग चुके थे। शोर मचाने पर अन्य मजदूर जग गए। लोगों की सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कटरा कोतवाल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने बताया कि रात को सोते समय बाइक सवार दो लोग आए और पांच माह के बच्चे को लेकर गए हैं। सीसीटीवी आदि की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें