फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डिप्लोमा अभियंता संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन में किया। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सदस्यों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बलिया में तैनात अधिकारी पर डिप्लोमा इंजीनियरों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपी अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की मांग की। उन्होंने खंडीय अभियंताओं का उत्पीड़न बंद करने की मांग भी की। जितेन्द्र तिवारी व शैलेश यादव ने चेतावनी दी कि मांगों के प्रति अविलंब सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री संतोष कुमार ने किया। प्रदर्शन में संगठन के सोनभद्र जिला इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव प्रमोद कुमार चौधरी, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, सचिव सीके पांडेय, भदोही जिलाध्यक्ष आलोक कुमार व सचिव अंशू आनन्द मिश्रा के अलावा अंजनी कुमार गौतम, सुभाष चन्द्र, प्रवीण मिश्रा, कमलेश यादव, रामाश्रय राम, विनोद भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें