फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल जाने से हुई मौत

Sun, 06 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डगमगपुर पहाड़ के पास शु्क्रवार की शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे से नाराज परिवार के लोगों ने घटना स्थल पर शव रख कर जाम लगा दिया। तीन घंटे सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और परिवार के लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चुनार कोतवाली क्षेत्र के कन्हवां गांव निवासी शिवकुमार पाल 22 वर्ष पुत्र छोटेलाल पाल अपने साथी संजय (23) पुत्र सूर्यभान के साथ शुक्रवार की शाम डगमगपुर किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही डगमगपुर पहाड़ पर स्थित जय बाबा क्रशर प्लांट के पास पहुंचे कि बोल्डर लोड कर एक क्रशर पर गिराने जा रहा ट्रैक्टर ने  उड़ रही धूल के कारण बाइक में टक्कर मार दिया।

इससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही ट्रैक्टर ने शिवकुमार को कुचल दिया। दुर्घटना में शिवकुमार तथा संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के चचेरी मोड़ ले जाया गया।

जहां देखते ही चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि संजय को भर्ती कर लिया। मौके पर पहुंचे परिवार के  लोग पुलिस को सूचना देते हुए शव को घटना स्थल पर ले गए और वहां रखकर सड़क जाम कर दिया।

 परिवार का कहना था कि इलाके में खनन विभाग की मिलीभगत से काफी मात्रा में अवैध लीज, क्रशर तथा कटर  प्लांट संचालित हो रहे हैं। जिससे उड़ रही धूल के कारण लोगों का सड़क पर चलना मोहाल हो गया है।
विज्ञापन


सड़क से गुजरने वाले राहगीर आए दिन किसी न किसी  वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।  जिला पंचायत सदस्य कल्याण यादव, रामराज पटेल, दारा सिंह ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया बुझाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें