जमालपुर। क्षेत्र के धोबहीं ग्राम पंचायत के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय एवं बाहरी दर्जनों गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया।
कबड्डी मैच का आनंद उठाने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही जो ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। देर रात्रि दुधिया रोशनी में हुए फाइनल मुकाबले में धोबहीं ने मठना की टीम को 17-12 के अंतर से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान गोपाल दास गुप्ता ने बाल्टी एवं दिवाल घड़ी देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व हुए सेमी फाइनल मुकाबले में धोबहीं ने सोनपुर एवं मठना ने अहिरूपुर की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका रामजनम एवं महिपाल सोनकर ने एवं कमंटेटर की भूमिका विरजू विंद एवं जितेंद्र कुमार ने निभाई। इस दौरान रामविलास, जगदीश प्रसाद, रामफल, प्रकाश आदि मौजूद रहे।