फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तो ने स्वामी अड़गड़ानंद महराज के चित्र का किया दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोरोना महामारी के चलते सक्तेशगढ़ स्थित परम हंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन के लिए लगी रोक के बावजूद शनिवार को आस पास के काफी संख्या में भक्त उमड़ पड़े। संत नारद महराज ने बताया कि स्वामी जी आश्रम में नही हैं उनके चित्र के ही दर्शन के लिए हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों में ज्यादातर बिना मास्क के नजर आए, सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। प्रबंधन ने भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कराया।
विज्ञापन

आश्रम में लाले महराज, सोहन बाबा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी चुनार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित प्रशासनिक पुलिस बल लगे रहे। प्रवचन के दौरान आश्रम के वरिष्ठ संत लाले महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि विशुद्ध संत तभी मिलते हैं जब भगवान की कृपा हो। आराध्य गुरुमहराज की महिमा को बताते हुए कहा कि उनके दर्शन मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। यथार्थ गीता के विषय में बताया कि गीता के दिखाए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक भ्रांतियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होने धर्म, कर्म, यज्ञ, वर्ण और सभी संकाओं का समाधान पाने के लिए यथार्थ गीता के अनुसरण पर बल दिया। सत्संग में नारद महाराज, बिरतबिज्ञा नंद, सोहम महाराज, बच्चा नंद, कृष्णानंद महाराज आदि ने भक्तों को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें