विंध्याचल। मंगलवार को मां विंध्यवासिनी दरबार श्रद्धालुओं से पटा रहा। मंगला आरती के बाद से ही शुरु हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर शाम रात्रि नौ बजे तक चलता रहा।
मंगलवार का दिन होने के नाते मंगलवारी करने श्रद्धालुओं के चलते गलियों में भी काफी भीड़ बना रहा। विभिन्न रास्तो के जरिए माता दरबार पहुंचे भक्त हांथो में नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए मंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे थे। मंगला आरती के बाद मंदिर सुबह 7:00 बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही माता के दर्शन किए। दर्शनोपरांत मंदिर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन कर मन की मुरादें पूरी की।