फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला मां विंध्यवासिनी दरबार, दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आंशिक कर्फ्यू में मंगलवार को मां विंध्यवासिनी दरबार का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंगला आरती के बाद सुबह सात बजे शुरू हुआ दर्शन-पूजन शाम सात बजे तक अनवरत जारी रहा। दिन भर घंटा-घड़ियाल और शंख, नगाड़े की ध्वनि और श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गुलजार रहा।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते मां विंध्यवासिनी दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। 51 वें दिन मंगलवार को दर्शन व पूजन का कार्य शुरू हुआ। मां विंध्यवासिनी मंदिर समेत कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर भी भक्तों से गुलजार रहा। कोई गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन। गुड़हल, गुलाब और कमल के फूलों से किया गया मां का भव्य शृंगार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। गंगा स्नान करने के बाद अधिकांश भक्त हाथों में फूल माला, नारियल और चुनरी लेकर मंदिर की ओर निकल पड़े। दोपहर कपाट बंद होने पर श्रद्धालु वहीं बैठ कर इंतजार करने में लगे रहे। धाम की तरफ जाने वाली सातों गलियों में सुबह से ही चहल-पहल बना रहा। न्यू वीआईपी रोड पर सर्वाधिक भीड़ रही। मंदिर में भी जगह- जगह फूल मालाओं से सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर वैरिकेडिंग की व्यवस्था रही। बारिश के चलते सदर बाजार की गलियों में कीचड़ रहा, जिससे श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत परेशानी हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने पर ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा था। व्यवस्था में श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। कालीखोह एवं अष्टभुजा देवी मंदिर भी भक्तों से गुलजार रहा। तीन देवियों के दर्शनकर भक्त निहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें