गंगा दशहरा पर नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर रविवार को आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां गंगा का दर्शन-पूजन किया। बुंदेलखंडी स्थित मां गंगा मंदिर में गंगा स्त्रोत पाठ का आयोजन किया गया।
पौराणिक कथाओं के अनुसार जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से दशमी तक 10 दिन तक गंगा महोत्सव मनाया जाता है। इसमें गंगा पूजन एवं गंगा स्त्रोत पाठ का आयोजन किया जाता है। मिर्जापुर में एक मात्र बुंदेलखंडी स्थित सोहन बाबू सिंघानिया परिवार की ओर से बनवाए गए गंगा मंदिर में रविवार को गंगा पूजन एवं गंगा स्त्रोत पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं.रामलाल त्रिपाठी, प्रदीप बाबू सिंघानिया, महेश बाबू सिंघानिया, धमल बाबू, महेश सिंघानिया और परिवार के वयोवृद्ध कन्हैयालाल सिंघानिया उपस्थित रहे।