फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर

विज्ञापन
पड़री में आयोजित ​श्री​शिव महापुराण कथा में मौजूद श्रद्धालु।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
पड़री। स्थानीय बाजार स्थित रामलीला मैदान में शिवधाम मंदिर समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन आचार्य विनोद माधव जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह, गणेश उत्पत्ति और तारकासुर वध के प्रसंग सुनाया। शिव-पार्वती विवाह का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि माता पार्वती की कठोर तपस्या और अटूट भक्ति शिव-पार्वती विवाह का आधार बनी। यह प्रसंग प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, धर्म और परोपकार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के यजमान संतोष प्रताप सिंह ने पत्नी सहित पूजन किया। समापन पर शिव-पार्वती की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान राजेश कुमार सोनकर, अभय त्रिपाठी, रोहित अग्रहरि, शिव के अग्रहरि, धीरज और राहुल अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें