फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के धाम में उमड़े आस्थावान

Wed, 02 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्य दरबार में मंगलवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन


मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शन-पूूजन करने के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अबाध रूप से   चलता रहा।

घंटा-घड़ियाल, शंख और मां के जयकारे से पूरा धाम गूंज रहा था। गंगा स्नान करने के बाद विंध्यधाम पहुंचे भक्तजनों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को फूलों से किया गया मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृृंगार दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। मंदिर पहुंच कर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में प्रणाम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें