फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवों की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतें 22 दिसंबर से ही सेक्रेटरी विहीन हैं। पंचायत सचिवों की तैनाती नहीं होने से गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। संबंधित ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से गांवों में पंचायत सचिवों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

बीते साल 22 दिसंबर से विकासखंड राजगढ़ के गोरथरा, बिशुनपुर, दरबान, चौखड़ा, खटखरीया, कलवारी माफी, डढ़िया, पटेरी आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य अधूरे पडे़ हुए हैं। पंचायत सचिव विहीन गांवों में ग्रामीणों का कुटुंब रजिस्टर की नकल, आय, जाति प्रमाण पत्र एवं मनरेगा के तहत कार्य के लिए मजदूर परेशान हैं। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से पंचायत सचिवों की तैनाती संबंधी प्रस्ताव तैयार कर जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजा गया है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इसके चलते ग्राम पंचायतों जहां मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, वहीं अन्य कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें