पटेहरा। ब्लॉक प्रमुख गरिमा देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में ध्वनिमत से 21 करोड़ 54 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। कार्ययोजना और बजट पर विस्तृत जानकारी देते हुए बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025- 26 में कुल 21 करोड़ 53 लाख 90 हजार 200 रुपये से पटेहरा क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि मनरेगा से ग्राम पंचायत के लिए 17 करोड़ 19 लाख 89 हजार 700, क्षेत्र पंचायत के लिए एक करोड़ 70 लाख 73 हजार 500, अन्य कार्यदाई संस्थाओं के लिए 13 लाख 27 हजार खर्च किए जाएंगे। मनरेगा से कुल श्रमिक बजट 19 करोड़ 03 लाख 90 हजार 200 रुपये है। जिसमें कुल 481999 मानव दिवस आयोजित किए जाएंगे। बीडीओ ने बताया जिसमें पंचम वित्त का डेढ़ करोड़, पंद्रहवा वित्त से एक करोड़ का बजट सम्मिलित है। राज्यवित्त से प्राप्त पंचम वित्त 1 अप्रैल 2025 में 1 करोड़ 37 लाख 66 हजार प्राप्त धनराशि में 1 करोड़ 36 लाख 9 हजार 60 रुपए खर्च हो चुका है। सिर्फ 1006 रुपए अवशेष है। पंद्रहवां वित्त में वर्ष भर में प्राप्त 1 करोड़ 10 लाख 8 हजार 42 रुपए में 91 लाख 33 हजार 243 व्यय किया गया है। 9 लाख 74 हजार 749 रुपए अवशेष बचा हुआ है। सदस्यों को जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2016- 17 से अब तक में 4897 आवास लक्ष्य के सापेक्ष 4841 पूर्ण कर दिया गया है। बैठक में जल निगम, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पशु विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे ।