फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडी समिति में गंदगी देख सचिव को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
नवीन मंडी समिति में  निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से बातचीत करते जिलाअ​धिकारी पवन कुमार गंगवार
विज्ञापन
मिर्जापुर। जंगीरोड स्थित नवीन मंडी समिति में हरी सब्जियों, फलो के अपशिष्ट के सड़ने से उठ रही दुर्गंध पर जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

तीन दिन में परिसर की सफाई कराते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम पंवन कुमार गंगवार मंगलवार को मंडी परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण से ऐसा प्रतीत हो रहा कि यहां महीनों से सफाई नहीं हुई है।
निरीक्षण के दौरान रास्तों में शेड के बाहर फल व सब्जियों के पत्तों आदि के अपशिष्ट जगह-जगह सड़ने के कारण भीषण दुर्गंध उठ रही थी।
जिलाधिकारी ने सचिव मंडी समिति को कड़ी चेतावनी जारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कार्मिकों को लगाकर तीन दिन में मंडी समिति की सफाई कराएं।
जिलाधिकारी ने खाने योग्य सब्जियों व फलों से निकले अपशिष्टों को एकत्रित कर बीडीओ सिटी को गोशालाओं में पशुओं को चारा के रूप में प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी समिति का भ्रमण कर मौजूद व्यापारियों और किसानों से उनकी व्यथा सुनी। परिसर में पेयजल तथा किसानों के बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मंडी समिति में सफाई के लिए पहले के ठेकेदार का टेंडर को निरस्त करते हुए तत्काल निविदा की कार्यवाही कराते हुए एरिया बेस सफाई व्यवस्था के लिए चयनित कराते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें