फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी आय बढ़ाकर जनसुविधाएं विकसित करें : सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की समिति ने रविवार को विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। तीन सदस्यीय समिति के सभापति बृजेश कुमार सिंह प्रिंसु ने विकास प्राधिकरण, आवास विकास, जिला पंचायत और नगर निकायों को जनसुविधाओं के लिए अपनी आय बढ़ाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

समिति में सभापति के अलावा आशुतोष सिन्हा और डाॅ. जयपाल सिंह थे। उन्होंने विंध्य विकास प्राधिकरण, आवास विकास, जिला पंचायत और नगर निकायो में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने कहा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में समिति को जानकारी दी। सभापति बृजेश कुमार सिंह ने अपर मुख्य अधिकारी से कहा कि जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बने मैरिज लाॅन, निजी अस्पतालों, और टेलीकॉम कंपनियों के टावर का पंजीकरण करें, ताकि आय में बढ़ोतरी हो सके। नगर पालिकाओं में भी आय बढ़ाने पर विचार किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र के लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1535 का होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार कराएं। एंटी लार्वा और कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सभापति ने विद्यालयों में भवन, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही गर्मी के मौसम नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की कार्य योजना बनाकर तैयारी करने के निर्देश दिए। समिति ने निजी अस्पतालों के मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।


पार्कों और एसटीपी के बारे में ली जानकारी
समिति ने नगर पालिका क्षेत्रों में बनाए जा रहे पार्कों, एसटीपी, सीवरेज और हर घर नल योजना की प्रगति की जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने परियोजना निदेशक डूडा से कहा कि आवासीय योजनाओं में जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर ही कार्ययोजना बनाएं। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र वर्मा, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ नगर विवेक जावला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बाबू लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें