फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मनरेगा के काम में गड़बड़ी की उपायुक्त ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त भूपेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की जांच की। उन्होंने लालगंज ब्लॉक के कोठी गांव में मनरेगा के तहत चल रही परियोजनाओं की जांच की। यह जांच कोठी गांव निवासी संजय मौर्य द्वारा की गई शिकायत के आधार पर शुरू की गई। जिसमें उन्होंने योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उपायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गांव पहुंच कर दस्तावेजों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति और वित्तीय लेन-देन के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता संजय मौर्य ने अपनी शिकायत में महिला मेठ पूनम को भी इस गड़बड़ी में संलिप्त बताया था। इसके बाद जांच टीम ने पूनम से भी पूछताछ की। इसके अलावा गांव में हुई कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान के लिए किए गए खर्च की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने ग्राम प्रधान और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया। बीडीओ बबिता सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया जा रहा है और सभी बिंदुवार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें