फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए विरोध जताया। पानी, बिजली व किसानों व अन्य की समस्याओं को लेकर छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रमजान को देखते हुए हर क्षेत्र में प्याउ लगाया जाना चाहिए। सफाई की व्यवस्था की जाय। कई किसानों का धान का भुगतान बाकी है। उसका भुगतान जल्द से जल्द से कराया जाय। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंप की मरम्मत, प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी रोकने की मांग की। सबरी चैराहे से पुतलीघर तक सड़क की मरम्मत की मांग उठाई। इस मौके पर नागेंद्र तिवारी, दुर्गा सिंह, रामजी यादव, अयूब अली, सलीम बादशाह, संजय यादव, बलराम यादव, आशुतोष मिश्रा, घनश्याम साहू, राजपति सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें