हलिया। क्षेत्र के दिघिया गांव स्थित बंधी से संचालित नहर चालू नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन करते हुए नहर खोलने की मांग की। कहा कि जल्द पानी न छोड़ा गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
क्षेत्र में दिघिया, भटवारी, हलिया बरी, मझियार, बसुहरा आदि गांवों में सिंचाई समस्या को लेकर चार दशक पूर्व बंधी का निर्माण करवाया गया था लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान नरेंद्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, झारखंड बहादुर सिंह, अर्जुन प्रसाद, रामजनक, छोटकउ यादव आदि का कहना है कि जुलाई का प्रथम सप्ताह बीत गया लेकिन अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। पानी के अभाव में धान की नर्सरी नहीं डाल सके। किसानों का कहना है कि अभी तक नहर की साफ सफाई भी नहीं करवाई गई है। सूलूस गेट पर मलबा जमा हो गया है। किसानाें ने कहा यदि शीघ्र नहर में पानी न छोड़ा गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे।