फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ ऑटो को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले आठ ऑटो को सीज कर दिया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह व एसपी सिंह ने सोमवार को नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन, भरुहना आदि क्षेत्र में स्थित स्कूलों के पास स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले आठ ऑटो को सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से एक से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसमें वाहनों की फिटनेस आदि की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग फिटनेस फेल 31 वाहन को सीज और 15 वर्ष से ऊपर के 17 वाहनों को निरस्त कर चुका है। कार्रवाई के डर से स्कूली वाहन दुरुस्त कराए जा रहे हैं पर ऑटो व ई-रिक्शा आदि नियमों को ताक पर रखकर स्कूली बच्चों को ले जा रहे हैं। इससे हादसे का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें