मिर्जापुर। महिला दरोगा और एआरटीओ द्वारा अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। मांग पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
एसपी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि महिला थाने में तैनात महिला दरोगा ने अधिवक्ता से दुर्व्यवहार किया। अधिवक्ता वादकारी के मामले की जानकारी के लिए महिला थाने पर गए थे। वहां पर महिला दरोगा ने दुर्व्यवहार किया। वहीं, एआरटीओ ने भी अधिवक्ता के वाहन का चालान किया। अधिवक्ता के पास पेपर होने के बाद भी चालान किया गया और दुर्व्यवहार भी किया गया। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।