विंध्याचल। विन्ध्य काॅरिडोर प्रोजेक्ट के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन मार्ग के भवनों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया। पहले दिन दो भवन जेसीबी से तोड़े गए।
विन्ध्य काॅरिडोर प्रोजेक्ट के तहत रेलवे स्टेशन से पुराने वीआईपी मार्ग के मुख्य द्वार तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। प्रोजेक्ट में सड़क को 40 की चौड़ाई फीट करने का प्रस्ताव है।
इसके लिए 70 भवनों और दुकानों को चिह्नित किया गया था, जिनका ध्वस्तीकरण किया जाना है। इसमें से 24 भवनों और दुकान की रजिस्ट्री हो चुकी है। अब इनके तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने पहले दिन दो भवनों को ध्वस्त कराया।